गांधीनगर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ गुलाब चंद पटेल का कबीर कोहिनूर सम्मान के लिए चयन

गांधीनगर,20दिसंबर(ब्यूरो)।
भारत भूषण महन्त डॉ नानक दास जी पुर्व केंद्रीय टी बोर्ड सदस्य भारत सरकार,अखिल भारतीय कबीर मठ परम्परागत सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू व कबीर समाधि स्थल मगहर धाम की ओर से  504 वां कबीर महापरिनिर्वाण महोत्सव के पावन अवसर पर  देश में  पहली बार  कबीर कोहिनूर अवार्ड सम्मान से देश की 100 महान् हस्तीयों का चयन हुआ हैं। जिसमे  गांधीनगर गुजरात के समाज सेवी,नशा मुक्ति अभियान प्रणेता, आत्महत्या निवारण कार्यक्रम आयोजक व महिलाओ के लिए ब्रेस्ट कैंसर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करनेवाले, महात्मा गांधी साहित्य सेवा संस्था के अध्यक्ष, सुप्रसिद्ध हिन्दी गुजराती साहित्यकार डॉ गुलाब चंद पटेल जी का  निर्णायक मंडल द्वारा कबीर कोहिनूर सम्मान – 2023 के लिए चयन किया गया ।
डॉ पटेल देश के लिए सम्पूर्ण जीवन लगा कर भारत को विश्व गुरु बनाने में सहयोग करके कामयाब रहेंगे।
डॉ पटेल को ये सम्मान डॉ बाबा साहब इंटरनेशनल हाल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।
डॉ पटेल का खम्भोंलज साहित्य सेवा संस्था के अध्यक्ष श्री डॉ शैलेष वाणिया जी ने अभिनंदन प्रदान किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top