लाल किले से केंद्र सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी

नई दिल्ली,24 दिसंबर(शैलेन्द्र सिंह)।
अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी आज कन्याकुमारी से चलकर नई दिल्ली पहुंचे। आज लाल किले पर वे केंद्र सरकार पर जमकर बरसे।
गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की यह सरकार देश में समाज में नफरत व डर फैला रही है।यह नफरत चलाने फैलाने वाली सरकार है।और इसी के आधार पर सिर्फ यह अपने वोट को देखती है। इसे देश की आम जनता से कोई मतलब नहीं है। भाईचारे से कोई सरोकार नहीं है। देश में आर्थिक असमानता फैली हुई है। कोई तीन-चार उद्योगपतियों को यह सरकार फायदा दे रही है। और उन्हीं के लिए काम कर रही है।
इस सरकार ने नोटबंदी व गलत तरीके से जीएसटी लागू करने का फैसला लिया, जो कि आम जनता  व छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर रहा है।यह सरकार ना गरीब की सोचती है, ना मजदूर की सोचती है,ना युवा की सोचती है और ना ही छोटे व्यापारियों के बारे में सोच रही है।देश में युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहा है।बेरोजगारी का आलम है। मगर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। आज राहुल गांधी ने जमकर केंद्र सरकार पर प्रहार किया।
हरियाणा से दिल्ली तक उनकी यात्रा में लाखों लोग शामिल हुए जिससे उनका हौसला और बढ़ गया।इसलिए वे आज जम कर गरजे,जमकर बरसे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top