भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस हाईकमान की नजरों में राव दान सिंह का कद हुआ बहुत ऊंचा

फरीदाबाद,24दिसंबर(अनिल ढिल्लन)।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने जैसे ही हरियाणा में प्रवेश किया। हरियाणा के एक नेता की बल्ले बल्ले हो गई। वह नेता है हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह।
हरियाणा में लाखों लोगों की भीड़ भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ी उसका श्रेय हाईकमान में राव दान सिंह को दिया है और उनकी पीठ थपथपाई है। राव दान सिंह ने अपने कार्य करने की शैली, अपनी योग्यता और अपने कार्यकर्ताओं व साथियों के दम पर भारत जोड़ो यात्राओं को हरियाणा में बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

भारत छोड़ो यात्रा के दौरान लाखों की भीड़

राव दान सिंह एक कुशल नेता, प्रबंधक, आयोजक और भीड़ जुटाने वाले नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनका यह जलवा प्रदेश में विपक्ष के नेता भी मानते हैं और उनके कायल है। हरियाणा प्रदेश में यह माना जाता है कि राव दान सिंह ही एक ऐसे नेता है जो छोटे से संदेश पर हजारों लोगों की भीड़ जुटा सकते हैं।और और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राज्यसभा सांसद चौधरी दीपेंद्र हुड्डा भी उनका पूरा साथ देते हैं।

राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते चल रहे राव दान सिंह

इस भारत जोड़ो यात्रा से राव दान सिंह का कद कांग्रेस हाईकमान की नजरों में बहुत ऊंचा हो गया हैऔर उनकी इस सफलता से उनके साथियों और कार्यकर्ताओं में भी जोश की लहर और खुशी का माहौल है।

मंच पर राहुल गांधी के साथ राव दान सिंह

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top