इंदौर,30 दिसंबर(न्यूज हरियाणा)। शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र के मंगल सिटी मॉल के पीछे शुक्रवार को कचरे के ढेर में नवजात बच्ची का शव मिला। थाना प्रभारी रविन्द्र गुर्जर के मुताबिक, सफाई करने वाली महिला ने हमें सूचना दी थी। उसने बताया कि भाग्यश्री कालोनी में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा हुआ है। देखने में ऐसा लग रहा है कि कुत्ते ने उसे नोचा होगा। मौके पर टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से यह पता लगाया जा रहा है कि एक दिन की नवजात बच्ची को यहां पर फेंक कर कौन गया है। संभवत: लड़की होने पर उसे फेंक दिया गया होगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।