सावित्रीबाई फुले की जयंती व गोष्ठी का आयोजन

फतेहपुर,3जनवरी(न्यूज़ हरियाणा)।
कन्या फाउंडेशन के तत्वाधान में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती व गोष्ठी का आयोजन का बाल्मीकि पार्क में किया गया। विचार गोष्ठी में सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार ने कहा कि माता सावित्री बाई का संघर्ष बहुत ही सराहनीय रहा। समाज के वंचित परिवारों के अधिकारों के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी।
सामाजिक कार्यकर्ता बरखा ने कहा कि हम महिलाओं के लिए माता सावित्रीबाई प्रेरणा स्रोत है। महिलाओं के लिए शिक्षा देने का काम किया। सामाजिक कार्यकर्ता मालती देवी ने माता सावित्रीबाई फुले के बारे में बताया कि आपने बाल विवाह रोकने के लिए तथा विधवा विवाह बढ़ावा तथा उनकी सुरक्षा के लिए बेहतरीन काम किया। सामाजिक कुरीतियों को खत्म किया। कन्या फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ एडवोकेट ने कहा कि हम सभी के लिए माता सावित्रीबाई प्रेरणा श्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलना होगा। कार्यक्रम में आशीष कुमार, बैरीशाल, बबलू पुरी, चंद्र प्रकाश, दीपक कुमार, ज्योति तांबे, संजय कुमार, राजू भारती, मक्खन, रामबाबू, संजय भारती, नीरज कुमार, रिंकू पूरी, राहुल, अनुराग, अवधेश कुमार, सनोज, पवन कुमार, राहुल, प्रकाश अंबेडकर मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top