Monday, June 30, 2025
Homeदेशलिफ्ट ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होने से दो मजदूरों की मौत

लिफ्ट ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त होने से दो मजदूरों की मौत

मुंबई,9जनवरी (आईएएनएस)|
मुंबई के वर्ली में सोमवार को एक निर्माणाधीन 15 मंजिला इमारत में एक लिफ्ट ट्रॉली के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई। बीएमसी के आपदा नियंत्रण विभाग ने यह जानकारी दी। यह हादसा वर्ली नाका के पास अविघ्ना टॉवर पर शाम करीब 4.15 बजे हुआ।
दो मजदूर जब इमारत के बाहरी शीशे की सफाई कर रहे थे, उसी दौरान लिफ्ट ट्रॉली की रस्सी अचानक टूट गई और दोनों काफी ऊंचाई से जमीन आ गिरे। दोनों मजदूरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
हादसे की सूचना मिलने पर मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस और स्थानीय निकाय अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों मजदूरों को नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
वर्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और इमारत के ठेकेदारों व साइट पर्यवेक्षकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments