शुक्र (वीनस) ग्रह के बारे में जानकारी

प्रस्तुति:- #शैलेन्द्रसिंहशैली
1. शुक्र ग्रह सूर्य से दूरी अनुसार दूसरे नंबर का ग्रह है. इसकी सूर्य से दूरी लगभग 108.2 Million KM है।

2. शुक्र ग्रह करीब साढे चार अरब साल पुराना है।

3. शुक्र ग्रह पर एक दिन उसके एक साल से बड़ा होता है. क्योंकि उसे सूर्य के चारों और एक चक्कर पूरा करने में 225 दिन और अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा करने में पृथ्वी के 243 दिनों के बराबर समय लगता है. जो सौरमंडल में मौजूद सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा भी है।

4. सौरमंडल के सभी ग्रहों की तुलना में पृथ्वी के साथ सबसे अधिक आकार, कक्षा और सरंचना शुक्र ग्रह की ही मिलती है. इसलिए इसे पृथ्वी की बहन भी बोला जाता है।

5. शुक्र उन पाँच ग्रहों में से एक है जिन्हें धरती से बिना किसी टेलीस्कोप की सहायता के नंगी आंखो से देखा जा सकता है।

*6. शुक्र ग्रह का रंग हल्का पीला दिखाई पड़ता है क्योंकि यहाँ ‘Sulphuric Acid’ के बादल बने हुए है।*

*7. शुक्र अकेला ऐसा ग्रह है जिसका नाम महिला के नाम पर है. यह प्यार और सुंदरता की प्रतीक रोमन देवता ‘Venus’ के नाम पर रखा गया है।*

*8. हमारे सौरमंडल में सभी ग्रह अपनी धुरी पर Anti-Clockwise घूमते है लेकिन शुक्र और यूरेनस ऐसे ग्रह है जो घड़ी की सूई की दिशा में घूमते हैं।*

*9. 1970 में सोवियत संघ ने शुक्र ग्रह पर एक स्पेसक्रॉफ्ट उतारा था जो पृथ्वी को छोड़कर किसी भी अन्य ग्रह पर सही सलामत उतारा गया पहला स्पेस्क्रॉफ्ट था।*

*10.शुक्र ग्रह पर 1600 से ज्यादा ज्वालामुखी है जो सौरमंडल के किसी भी ग्रह की तुलना में सबसे ज्यादा है।*

*11. शुक्र ग्रह हमारे सौरमंडल का सबसे चमकदार और सबसे गर्म ग्रह है इसका तापमान दिन में और रात में 462°C तक पहुंच सकता है. इसके इतने ज्यादा गर्म होने का कारण इसके वातावरण में 96.5% कॉर्बनडाइऑक्साइड का होना है।*

*12. शुक्र ग्रह पर हवा की रफ्तार 724 Km प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंच सकती है. जो आज तक धरती पर आए किसी भी बवंडर से तेज है।*

*13. शुक्र ग्रह पर हवा का दाब पृथ्वी से 90 गुना ज्यादा है. इसका मतलब, शुक्र ग्रह पर चलना समुंद्र के पानी में 1000 किलोमीटर नीचे चलने जैसा है।*

*14. अभी तक शुक्र ग्रह पर कोई भी मानव द्वारा निर्मित वस्तु 127 मिनट से अधिक नही टिक पाई है।*

*15. शुक्र ग्रह की सतह इतनी गर्म है कि यहाँ 16 इंच का पिज्ज़ा 7 सेकेंड में पक सकता है।*

*16. यदि पृथ्वी पर आपका वजन 100 किलो है तो शुक्र पर 90 किलो होगा।*

*17. जैसे पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा है वैसे शुक्र का कोई उपग्रह या छल्ला नही है।*

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top