हाईवे 152D से नारनौल चंडीगढ़ रोडवेज बसों का शेड्यूल जारी

हाईवे से नीचे नहीं उतरेगी बस, एंट्री प्वाइंट पर खड़ी होंगी सवारी।

महेंद्रगढ़,21,जनवरी(शमशेर यादव)।। नारनौल डिपो के महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए चंडीगढ़ तक पढ़ने वाले सभी एंट्री पॉइंट पर यात्रियों को चढ़ने तथा उतरने की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार चंडीगढ़ से नारनौल आते समय भी प्रत्येक एंट्री पॉइंट पर ही बस रुकेगी। उन्होंने यात्रियों से आह्वान किया कि वे इन सभी मार्ग पर एग्जिट प्वाइंट पर खड़े ना हों बल्कि एंट्री प्वाइंट पर खड़े हों। उदाहरण के लिए जिन यात्रियों को महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रोड पर बुचावास से बैठना है वे एंट्री प्वाइंट से चढ़कर हाईवे पर खड़े हो जाएं। किसी भी पॉइंट पर रोडवेज बसें हाईवे से नीचे नहीं उतरेगी। पुल क्रॉस करने के बाद एंट्री पॉइंट पर सवारियों को चढ़ने व उतरने का मौका मिलेगा।
नारनौल से चंडीगढ़

ये है बसों का नया शेडयूल:

रोडवेज की ओर से जारी किए गए नए शेड्यूल के अनुसार नारनौल से चंडीगढ़ के लिए सुबह 4:00 बजे 5:00,
6:40, 8:00,
10:00 तथा शाम 6:30 पर बसें चलाई गई है।
इनमें सुबह 8:00 व 10:00 बजे वाली बस सेवा अब नांगल सिरोही व महेंद्रगढ़ होते हुए बुचावास से नेशनल हाईवे 152 डी पर चढ़ेगी।

वहीं वापसी में चंडीगढ़ से नारनौल के लिए
दोपहर 12:00 बजे
1:00,
3:00,
4:00,
4:40 तथा
शाम 6:40 पर बसें रवाना होंगी।

इनमें चंडीगढ़ से शाम 4:40 बजे चलने वाली बस का आखरी स्टॉप दादरी रहेगा तथा शेष सभी बसें नारनौल पहुंचेंगी।

इन स्थानों पर रुकेंगी बसें

इसमें नारनौल से चलकर महेंद्रगढ़ रेवाड़ी मार्ग, झज्जर चरखी मार्ग, कलानौर भिवानी मार्ग, रोहतक हिसार मार्ग, लाखनमाजरा महम मार्ग, रोहतक जींद मार्ग, जींद गोहाना मार्ग, पानीपत जींद मार्ग, जींद असंध मार्ग, राजोंद असंध मार्ग, कैथल करनाल मार्ग, पुंडरी करनाल मार्ग, पेहवा कुरुक्षेत्र मार्ग, अंबाला शहर, हरियाणा बॉर्डर, लालड़ू, डापर, डेराबस्सी, जीरकपुर, यूटी बॉर्डर से चंडीगढ़ आईएसबीटी पहुंच रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top