पवन खैरवाल ने शाहबाद मारकंडा में ली युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक।

न्यूज हरियाणा,23जनवरी(शैलेन्द्र सिंह)।
जिला कुरुक्षेत्र बीजेपी के प्रभारी पवन खैरवाल ने आज शाहबाद मारकंडा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। इस बैठक में कुरुक्षेत्र के लोकसभा सांसद श्री नायब सैनी जी भी उपस्थित थे।उन्होंने युवा मोर्चा के साथियों का मार्गदर्शन किया।


पवन खैरवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्य और नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाने के लिए और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की आज बैठक ली गई श्री खैरवाल ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के नेतृत्व में और देश में प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है।भारत को दुनिया में एक नई पहचान मिली है और दुनिया हमारे देश का लोहा मानने लगी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के  नारे के साथ बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है और प्रदेश की जनता इसे पसंद भी कर रही है।
आज की बैठक को जिला अध्यक्ष रूबल शर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य करण प्रताप ने भी संबोधित किया।आज के बैठक में सैकड़ों भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top