गोरिका को मिला सम्मान,महेंद्रगढ़ ने जीता मैडल

महेंद्रगढ़,6फरवरी(शैलेन्द्र सिंह)।
55 वें राज्य खेलों में महेंद्रगढ़ को पहली बार क्रिकेट के इतिहास में कोई मेडल मिला।
इस मैडल को दिलाने में हैप्पी स्कूल की छात्रा गोरीका d/o डा.मदन यादव की अहम भूमिका रही।
गोरिका की इस उपलब्धि पर उपायुक्त महोदय, महेंद्रगढ़ ने उन्हें सम्मानित किया।महेंद्रगढ़ के लिए यह गर्व की बात है। पहली बार महेंद्रगढ़ क्रिकेट टीम को कांस्य पदक मिला है।

गोरिका को सम्मानित करते उपायुक्त महोदय


इस उपलब्धि पर हरियाणा यादव महासभा के कार्यकारी प्रधान रमेश राव पायलट, महासचिव शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी,नगर पालिका के पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह यादव,पूर्व प्रधान भगत सिंह यादव, पूर्व प्रधान रीना बंटी,भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर दीवान,पूर्व पार्षद कुलदीप शर्मा,नरेश जोशी,सुशील शर्मा,पार्षद अशोक सैनी,राजेश सैनी,पार्षद,चर्चित चेतन राव,सुधीर यादव, बॉबी यादव, धीरज यादव,विक्रम दौला व डॉ अनीता यादव सहित नगर के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने गोरिका सहित पूरी क्रिकेट टीम व टीम के कोच को बधाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top