Tuesday, June 17, 2025
Homeहरियाणारामायण प्रेमी गोविंदराम असोदिया का निधन

रामायण प्रेमी गोविंदराम असोदिया का निधन

महेंद्रगढ़,19फरवरी(सुरेश पंचोली)
शहर के सुप्रसिद्ध रामायण प्रेमी एवं समाजसेवी भाई गोविंदराम असोदिया का आज रविवार प्रातः 8बजे निधन हो गया ।वे 58 वर्ष के थे जो  महेंद्रगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज में जेएलए के पद पर थे। वे भगवान राम के अनन्य भक्त थे। रामायण का पाठ करना ,प्रातः काल के समय प्रभात फेरी निकालना और रेलवे स्टेशन पर जाकर दैनिक यात्रियों को भोजन वितरण करना उनकी दैनिक क्रिया में शामिल था।
वे बहुत ही ही मिलनसार एवं धार्मिक विचारों के व्यक्ति थे ।
उनकी अंतिम यात्रा मौदाश्रम स्थित स्वर्ग आश्रम में पहुंची‌‌। उनके जेष्ठ पुत्र कपिल ने उन्हें मुखाग्नि दी ।
नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ,मौदाश्रम सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष दयाशंकर तिवाड़ी,भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर दीवान, पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी सोनी ,महेंद्र तिवाड़ी, पूर्व नपा प्रधान रमेश बोहरा, व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी ,रामचंद्र गुप्ता ,रमेश शर्मा, मनीष आरपीएस ,रतिराम टॉक, सुरेश पंचोली ,धर्मवीर सेन ,कर्मवीर सेन,अमरसिंह सोनी, ओमप्रकाश सेन,राधेश्याम सेन,राजेंद्रसिंह सैक्रेटरी, हल्का सेन प्रधान सुंदरलाल आसोदिया, दलीप गोस्वामी,सतीश सहित नगर के सैकड़ों गणमान्य लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments