Thursday, June 19, 2025
Homeहरियाणालाला मदन लाल के जाने से महेंद्रगढ़ नगर को अपूर्णीय क्षति हुई...

लाला मदन लाल के जाने से महेंद्रगढ़ नगर को अपूर्णीय क्षति हुई है : रामबिलास शर्मा

महेंद्रगढ़ रत्न पंच तत्वों में विलीन, गणमान्य लोगों ने दी अंतिम विदाई

महेंद्रगढ़,5मार्च(सुशील शर्मा)।
नगर के सबसे बड़े वयोवृद्ध 94 वर्षीय महेंद्रगढ़ रत्न लाला मदन लाल जी सोलूवाले ने शनिवार की रात को अंतिम सांस ली।
रविवार को मोदाश्रम स्थित स्वर्गाश्रम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र बजरंग लाल ने उनको मुखाग्नि दी।

वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गये है।
उनको अंतिम विदाई देने पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहाकि मदन लाल जी नगर की अनेकों संस्थाओं के प्रधान रहे और सभी संस्थाओं को नई गति देते हुए खूब सामाजिक कार्य किया। उनके जाने से महेंद्रगढ़ नगर को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके द्वारे किये गये कार्य हमेशा हमे प्रेरणा देते रहेंगे।
महेंद्रगढ़ रत्न लाला मदन लाल जी सोलूवाले लगभग 12 साल ब्रह्मचारी आश्रम के प्रधान रहे। इसके बाद वे 1980 से 1990 तक मोदाश्रम समिति के प्रधान रहे। जंहा उन्होंने शिवालय के बहार के बरामदे का निर्माण करवाया व गेट बनाने के साथ साथ वंहा के शमशान घाट में टीन शेड आदि लगवाकर संस्था को काफी मजबूत बनाया। तीन साल तक कावड़ शिविर लगाया और कावड़ियों की सेवा के लिए लोगो को प्रेरित किया। शिवरात्रि पर मंच लगाकर लोगो का अभिवादन कर मंदिर में सहयोग के लिये उनको प्रेरित करने का कार्य किया।
सन 1992 से 2002 तक नगर की सबसे प्राचीन गौशाला के प्रधान रहते हुए गौशाला को आत्मनिर्भर बनाया। हिंदी साहित्य के मेम्बर भी रहे। सन 1996 में कलकत्ता में उनको महेंद्रगढ़ रत्तन की उपाधि से अलंकृत किया गया। उन्होंने महेंद्रगढ़ कानोड़ जनसेवा समिति का गठन किया। जिसमे उन्होंने अनेको सामाजिक कार्य किये। उन्होंने दिव्यांग को ट्राई सायकल बांटने सहित अनेको कार्य किये। उन्होंने जीवन के अंतिम समय मे उनकी मुक्ति के लिये बहुत लोगो व जीव जंतुओं को गीता का पाठ सुनाया। उन्होंने अपने जीवनकाल के दौरान 300 से अधिक काव्य रचनाओं को भी लिखा।
उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, डॉ.जे.पी.खेतान, बसंत गोयल दादरी वाले, सुधीर दिवान, नरेश चैयरमेन, नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी, रोटरी क्लब के प्रधान मुकेश मैहता, रामजीवन मित्तल, डॉ. वेद प्रकाश, विश्वनाथ मिश्रा, दयाशंकर तिवाड़ी, मनोज मोदी, अनिल तिवाड़ी, नरेश जोशी, नरेंद्र मैहता, प्रकाश रेवाड़ी, बाबूलाल यादव एडवोकेट, जगराम खेड़ीवाला, गोपेश मैहता, विजय जैन नारनौल, हरिराम मैहता, श्याम भक्त मुरारी लाल अग्रवाल, दिनेश गोयल, रत्तन पाल वाले, वेदप्रकाश बॉबी, पवन धरशुवाले, अमित पाली सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments