महेंद्रगढ़,11मार्च(शैलेन्द्र सिंह)।
क्षेत्र के गांव पाली में लोगों ने भाजपा छोड़ राव दान सिंह और कांग्रेस के नेतृत्व में अपनी आस्था जताई।
गाँव पाली से श्री होशियारपाल जी ने अपने पूरे परिवार व साथियो सहित बीजेपी पार्टी छोड़कर राव दान सिंह जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
इस मौके पर श्री होशियार पाल ने कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी हरियाणा के जन्म के बाद चरम सीमा पर है।लोगों का जीना दूभर हो रहा है। और सरकार के कान पर जूं तक नहीं रहती है। उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से महेंद्रगढ़ क्षेत्र का विकास ठप पड़ा हुआ है। कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
सरकार से कर्मचारी, व्यापारी,युवा,गरीब, मजदूर,किसान और यहां तक कि पंच-सरपंच भी नाराज हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2024 में कांग्रेस की सरकार बनेगी और राव दान सिंह जी महेंद्रगढ़ से विधायक बनेंगे। इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव व विधायक राव दान सिंह जी ने कहा कि श्री होशियार पाल जी का कांग्रेस पार्टी में दिल से स्वागत है और पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। तथा हम आज यह वादा करते हैं कि प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही हर वर्ग को खुश किया जाएगा।