श्री शैलेंद्र सिंह शैली को एक साथ मिले दो-दो राष्ट्रीय सम्मान #shailendrasinghshaili #शैलेन्द्रसिंहशैली

महेंद्रगढ़,16 मार्च(कुणाल सिंह)।
नगर के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह शैली को एक साथ दो-दो राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं।उन्हें राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2023 व मां सरस्वती साहित्य सम्मान- 2023 से नवाजा गया है। श्री शैली को अखिल भारतीय स्वतंत्र लेखक मंच,नई दिल्ली व अंतर्राष्ट्रीय साहित्य परिषद,अजमेर द्वारा साहित्यिक,शैक्षणिक,सामाजिक,सांस्कृतिक,कला,समाज व राष्ट्र की निःस्वार्थ सेवा करने के लिए तथा इन क्षेत्रों में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए ये सम्मान प्रदान किए गए।
श्री शैलेन्द्र सिंह शैली को एक साथ दो-दो राष्ट्रीय सम्मान मिलना नगर के लिए गौरव की बात है।श्री  शैली को पहले भी सरकार व विभिन्न संस्थाओं द्वारा अनेकों सम्मान मिल चुके हैं। वे टैली फिल्म प्रयास में भी काम कर चुके हैं। उनकी पुस्तक व कई सांझा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।उन्होंने दो पुस्तकों का संपादन भी किया है। उनकी इस उपलब्धि पर नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान देश के चुनिंदा लोगों को प्रदान किए गए हैं उनमें शैलेंद्र सिंह शैली को भी सम्मान मिलना नगर के लिए गौरव की बात है।
उनकी इस उपलब्धि पर विधायक राव दान सिंह, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विजेंद्र सिंह यादव,पूर्व चेयरमैन भगत सिंह यादव,पूर्व चेयरमैन रीना बंटी, डॉ अनीता यादव,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दिवान,पूर्व पार्षद कुलदीप शर्मा, डॉ तरुण यादव, पार्षद राजेश सैनी, पार्षद निखिल चनेजा, पार्षद यशपाल यादव, पार्षद चर्चित चेतन राव,डॉ महेश यादव, डॉ एल एन यादव, रमेश कौशिक, विक्की सैनी, जीतू शर्मा, नरेश जोशी, सुशील शर्मा, वेद प्रकाश सैनी, राजीव यादव एडवोकेट, सुरेंद्र यादव एडवोकेट, कुलदीप यादव एडवोकेट, बार प्रधान राजीव यादव एडवोकेट,जगजीत यादव, इंद्रपाल बोहरा,परमानंद गर्ग,कृष्ण यादव चेयरमैन व नवीन राव आदि अनेकों गणमान्य लोगों ने बधाई दी।

#शैलेन्द्रसिंहशैली #shailendrasinghshaili

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top