शहीदी दिवस पर नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

महेंद्रगढ़,23मार्च(अमरसिंह सोनी)।
जन कल्याण संगठन एवं सनातन धर्म संगठन महेन्द्रगढ़ द्वारा शहीदी दिवस पर आज एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा संयोजक नीरज मित्तल ने बताया कि तिरंगा यात्रा का प्रारंभ श्री हर्षित कुमार उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़ द्वारा अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की झांकी पर  मालार्पण द्वारा किया गया।
यह तिरंगा यात्रा मॉडल संस्कृति स्कूल से आजाद चौक, बालाजी चौक होते हुए राव तुलाराम चौक पहुंची जहां पर  इसका समापन किया गया।

इस तिरंगा यात्रा में  (राजगुरु, सुखदेव और भगतसिंह) तीनों अमर शहीदों की झांकी के साथ लोगों का हुजूम तिरंगा झंडा साथ लेकर पैदल चल रहा था। उपमंडल अधिकारी श्री हर्षित कुमार ने भी तिरंगा झंडा थामकर पैदल चलकर यात्रा का साथ दिया।
इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ यात्रा आगे बढ़ती रही। भाई गौतम रामबिलास शर्मा  एवं नपा प्रधान रमेश सैनी ने भी यात्रा में शामिल होकर अमर शहीदों को याद किया।
       नीरज मित्तल ने बताया कि बलिदान दिवस तिरंगा यात्रा को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए मनोज योगी, सतीश पाटोदिया, सुमित गोयल, राजेश जांगड़ा, अमित भार्गव, पवन भारद्वाज ने कड़ी मेहनत की।
     बलिदान दिवस तिरंगा में पार्षद निखिल चनेजा, ममता सोनी,भाई नवीन राव,  राजेश शर्मा झाड़ली, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, नाहर सिंह बेरी विशेष रुप से उपस्थित थे।इस यात्रा में जीनीयस अकैडमी का विशेष रुप से सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top