Wednesday, June 18, 2025
Homeहरियाणाकिसानो के साथ खड़ी है हरियाणा सरकार: चेयरमैन कंवर सिंह यादव

किसानो के साथ खड़ी है हरियाणा सरकार: चेयरमैन कंवर सिंह यादव

महेंद्रगढ़,25 मार्च(सुरेश पंचोली)।
महेंद्रगढ़ जिले में कल देर सायं हुए भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसल के नुकसान का जायजा लेने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने आज विभिन्न गांवों निम्बी,छाजियावास,दुलोठ अहीर,पल्ह,पाल,गडानिया,बैरावास,खेड़की,गुलावाला, कुकसी, नांगल सिरोही,कोथल कला,कोथल खुर्द,नानगवास,निहालावास, खैरौली,खातीवास,डैरोली जाट व भालखी आदि का दौरा करते हुए किसानों की फसल के हुए नुकसान का जायजा लिया।
उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार उनके साथ है और सभी किसान भाइयों को उनकी फसल का उचित मुआवजा दिलाया जायेगा।मौके पर किसान भाइयों ने बताया कि कल इन सभी गावों में जबरदस्त ओलावृष्टि होने की वजह से गेहूं और सरसो की फसल को बहुत नुकसान हुआ है।सबसे अधिक जो फसल बर्बाद हुई वो गेहूं की हुई है।गेंहू और सरसो के साथ साथ सब्जी की फसल को भी नुकसान हुआ है।
इस दौरान कंवर सिंह यादव के साथ उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ अजय यादव और उनकी टीम भी थी। उन्होंने किसान भाइयों को विस्तार से बताया कि किस तरह से उनको अपनी फसल के मुआवजे के लिए ऑनलाइन आवेदन करना है।जिन किसान भाइयों ने अपनी फसल का बीमा करवाया हुआ है वो अगले 72 घंटे के दौरान अपनी फसल में हुए नुकसान के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल और क्रॉप इंश्योरेंस ऐप पर अपना आवेदन कर सकते है।उन्होंने बताया कि 72 घण्टे के दौरान ये आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यम से कर सकते है।ऑफलाइन के लिए उनके उपमंडल कृषि विभाग महेंद्रगढ़ दफ्तर में आवेदन कर सकते है।मौके पर साथ लगते सभी गावों के किसानों के खेत में पहुंच कर उनकी फसल के हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द किसानों की फसल का उचित मुआवजा दिलाने के लिए आश्वस्त किया।
किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा,फसल बीमा योजना के लिए भी जागरूक किया।
इस अवसर पर सभी गावों के सरपंच और गणमान्य लोग और किसान भाई मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments