शैलेंद्र सिंह शैली को मिलेगा बाबासाहेब आंबेडकर कीर्ति सम्मान 2023

महेंद्रगढ़,7अप्रैल(कुणाल सिंह)।
शहर के समाजसेवी व साहित्यकार एडवोकेट शैलेंद्र सिंह शैली को बाबासाहेब आंबेडकर के 132 वे जयंती महोत्सव में 14 अप्रैल को नागौर में विश्व रिकॉर्ड बाबासाहेब कीर्ति सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, नागौर, राजस्थान के महंत केंद्र सरकार में टी बोर्ड के पूर्व सदस्य, भारत भूषण महंत श्री डॉक्टर नानक दास जी के सहयोग से बाबा अंबेडकर समिति की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में श्री सी आर चौधरी पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्मश्री डॉक्टर भूपेंद्र कुमार सिंह देहरादून, संयुक्त राज्य अमेरिका से इंद्रजीत शर्मा, लंदन से प्रोफेसर डॉक्टर परीन सोमानी जी, जिंबाब्वे यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर सौरभ पांडे जी व राष्ट्र लेखक डॉ अभिषेक कुमार जी जैसी महान हस्तियां सम्मानित करेंगी। सम्मानित होने वाले लोगों को व संस्था को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भी बधाई संदेश भेजा है। गौरतलब है कि श्री शैलेंद्र सिंह शैली को पहले भी अनेकों राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है

#newsharyana #shailendrasinghshaili #शैलेन्द्रसिंहशैली

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top