आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ मनीष यादव का किया गया नागरिक अभिनंदन

महेंद्रगढ़,23जून(अमरसिंह सोनी)।
नगर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. मनीष यादव का पार्टी कार्यालय में अभिनंदन किया। पार्टी कार्यालय में अायाेजित अभिनंदन समाराेह की अध्यक्षता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष संदीप सेठ ने की। पार्टी की युवा विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियदर्शनी , प्रदेश सचिव माेना सिवाच  विशेषतौर से उपस्थित रहीं।

इस माैके पर पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. मनीष यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार से हर वर्ग दुखी है। युवाअाें काे नाैकरी के नाम पर ठगा जा रहा है। गरीब महंगाई से तंग है। अाम अादमी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहा है। अाम अादमी पार्टी की नीति अाम लाेगाें काे विशेषाधिकार देने की है। पार्टी की नीतियाें में गरीब के लिए बिजली, पानी व राशन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपब्ध करवाना रहा है। पार्टी की जनकल्याण नीतियाें के कारण दिल्ली व पंजाब में लाेगाें के सहयाेग से सरकार बनी। प्रदेश के लाेग  भी चाहते हैं कि हरियाणा में भी अरविद केजरीवाल की अगुवाई में सरकार मिले। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियदर्शनी ने कहा कि युवाअाें के कंधाें पर देश का भविष्य है। युवा यदि संगठित हाे जाएं ताे फिर काेई भी मार्ग गठिन नहीं है। अाम अादमी पार्टी की नीतियाें में युवाअाें काे राेजगार देकर उन्हें समाज में सम्मान दिलवाना है। प्रदेश सचिव माेना सिवाच ने कहा कि अाज देश भर में युवा अाम अादमी पार्टी से जुड रहे हैं। इससे पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। इसी के चलते विपक्षी बाैखलाए हुए हैं। हमें संगठित हाेकर पार्टी की नीतियाें काे अाम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस बार हरियाणा एक माैका केजरीवाल काे देने के लिए उत्साहित है, हमें ताे सिर्फ उनकी नीतियाें काे गांव-गांव घर-घर पहुंचाना है।
बैठक में पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह राता, लीगल सैल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भरगड, सीअार ग्रुप के चेयरमैन डाॅ. अनिष यादव, सेठ भूपेंद्र सिंह पाथड़ौली वाले, समाजसेविका चंद्रकाला खाताेद ,गौरव बुडीण, मास्टर अमरसिंह सोनी अादि पार्टी के सैंकडाे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top