Tuesday, June 17, 2025
Homeहरियाणाबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई 101 वीं...

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई 101 वीं जयंती

महेंद्रगढ़,24 जनवरी‌ (अमरसिंह सोनी)।
शहर  की हल्का सैन समाज धर्मशाला में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती मनाई गई और उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित किए गये।
हल्का सैन समाज  शहर व परगना प्रधान सुन्दर लाल आसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर सदैव दलित, शोषित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए प्रयत्‍न शील रहे और संघर्ष करते रहे। उनका सादा जीवन, सरल स्वभाव, स्पष्‍ट विचार और अदम्य इच्छा शक्‍त‌ि बरबस ही लोगों को प्रभावित कर लेती थी और लोग उनके विराट व्यक्‍त‌ित्व के प्रति आकर्षित हो जाते थे। दरअसल, मंडल कमीशन लागू होने से पहले कर्पूरी ठाकुर बिहार की राजनीति में वहां तक पहुंचे जहां उनके जैसी पृष्ठभूमि से आने वाले व्यक्ति के लिए पहुँचना लगभग असंभव ही था। वे बिहार की राजनीति में ग़रीब गुरबों की सबसे बड़ी आवाज़ बन कर उभरे थे‌। चौबीस जनवरी, 1924 को समस्तीपुर के पितौंझिया (अब कर्पूरीग्राम) में जन्में कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे. 1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे.अपने दो कार्यकाल में कुल मिलाकर ढाई साल के मुख्यमंत्रीत्व काल में उन्होंने जिस तरह की छाप बिहार के समाज पर छोड़ी है, वैसा दूसरा उदाहरण नहीं दिखता। ख़ास बात ये भी है कि वे बिहार के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे।बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उसे प्रगति-पथ पर लाने और विकास को गति देने में उनके अपूर्व योगदान को सदैव स्मरण किया जायगा। मोदी सरकार ने अभी हाल ही में उनकी 100 वी जयंती पर उन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” से नवाजा गया। उनके किए गए कार्यो को सदा याद किया जायगा। 
इस अवसर पर हरियाणा सैन समाज कोर कमेटी सदस्य अंकित सैन, कपिल सैन , मनोज , राहुल, सचिन, तरुण सैन, किशोरी लाल सैन, साहिल, चेतन, योगेश सैन, देवांश, गुगन सैन, रामकिशन सैन, राजेश सैन, आदि समाज के लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments