महेंद्रगढ़,6 अप्रैल(अमर सिंह सोनी).
आज मौहल्ला नाईयों की गुवाड़ी नजदीक पुराना टेलीफोन एक्सचेज के हल्का सैन समाज शहर व परगना प्रधान सुन्दर लाल आसोदिया के आवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई राधेश्याम आसोदिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जिला पार्षद वचनाई नाथ महाराज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जन्म और मृत्यु सब मनुष्यों के कर्मों के अधीन है। हमारे शास्त्रों में लिखा है कि हम जो कर्म करते हैं उन्हीं के अनुसार परमपिता परमात्मा ने हमारे जन्म और मृत्यु की व्यवस्था बनाई है। स्वर्गीय राधेश्याम आसोदिया बहुत ही धार्मिक व उच्च विचारों के धनी थे। उन्होंने पूरा जीवन मानव भलाई व मनुष्य के उत्थान के लिए लगाया उनके जाने से जो स्थान समाज में रिक्त हुआ है उसको कभी नहीं भरा जा सकता। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में कृष्णा स्कूल के चैयरमेन वीर सिंह यादव, रामनिवास पाटोदा समाजसेवी डॉ अभय सिंह यादव प्रधान यादव सभा, प्रदीप लावन, मदन सिंह शेखावत एडवोकेट, प्रोफेसर बस्तीराम खैरवाल, बीजेपी शहरी मंडल अध्यक्ष संदीप बचेनी, सुरेश सैनी चांद, मनोज मोदी, राजेन्द्र धिगड़ा, सुभाष गांधी, बस्ती राम यादव, बसंत सेठ, कृष्ण कुमार यादव, ओमप्रकाश वर्मा, लीलाराम सैनी, ललित सिंह एडवोकेट,सुरेश वर्मा, हरिराम सेन, राजपाल यादव सरपंच,विनोद सेठ पेट्रोल पंप वाले, पूर्व प्रधान नगर पालिका विजेंद्र यादव, सचिन महायच, वीरेंद्र यादव, इंद्रपाल पाथेडा, जगदीश यादव , राधेश्याम सिया वाला, राजेश दीवान, महेश जोशी, हैप्पी स्कूल के चैयरमेन सुभाष अग्रवाल, मुकेश मेहता, श्री कृष्ण अग्रवाल,सुशील शर्मा, डॉ मदन यादव ,अशोक शर्मा बुचोली, महेंद्र राठी, बंटी जांगिड़, रोहतास सैक्ट्री ,प्रेम चौधरी अनाज मंडी, शिवम जांगड़ा, मनोज शर्मा, राजकुमार कौशिक, नरेश जोशी, राजेश सैनी पार्षद, दीपचंद सैक्ट्री, कुलदीप शर्मा, रोहतास बंसल, आदि गणमान्य लोगों ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।