देश आज के मुख्य समाचार #newsharyana

नई दिल्ली,9 अप्रैल (मिहिर यादव).
जींद हरियाणा अनुसूचित जाती वित्त एवं विकास निगम कार्यालय में CM फ़्लाइंग की रेड.

ओचक निरक्षण से कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल.
हरियाणा अनुसूचित जाती वित्त एवं विकास निगम कार्यालय में सरकार के द्वारा 74 स्किमो का लाभ दिया जाता है,जो परिवार BPL है या इनकम 1.80 से कम है उन्ही लोगो को योजनाओं का लाभ दिया जाता है.
हरियाणा सरकार द्वारा गरीब परिवारों को मिलने वाली योजनाओं का लिया ब्यौरा.
     DSP पवन कुमार के नेतृत्व में जारी है निरक्षण.
टीम कार्यालय में सभी कागजो की जाँच कर रही और खामियों की पहचान की जा रही है. आमजन के द्वारा विभाग के खिलाफ मिल रही थी शिकायते.
     शिकायतों के आधार पर CM फ़्लाइंग की टीम कारवाई कर रही है,जो खामिया मिलेगी उनके आधार पर रिपोर्ट तलब करके उच्च कार्यालय भेजी जाएगी.खामिया मिलेगी उन्ही के आधार पर होगी सख्त कारवाई.
    डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति विभाग कार्यालय के खिलाफ शिकायत मिल रही थी उसकेआधार पर आज कार्रवाई की गई है. सुबह 10:00 बजे कार्यालय में निरीक्षण किया गया और तमाम रिकॉर्ड को खंगाल गया है और जो भी खामियां मिली है उन्हीं के आधार पर उच्च अधिकारियों के पास रिपोर्ट भेजी जाएगी और खामियों के आधार पर विभाग की तरफ से सख्त कारवाई की जाएगी.

बहादुरगढ.

बहादुरगढ़ में एनआईए की रेड।
बहादुरगढ़ के गांव सोलधा में बदमाश विजय और भाविश के घर पर की एनआईए की टीम ने छापेमारी।
स्थानीय पुलिस को साथ में लेकर की गई जांच।
आरोपी के घर से बैंक स्टेटमेंट और कई अन्य दस्तावेज साथ लेकर गई एनआईए की टीम।
आरोपी विजय दिसंबर 2024 में गुड़गांव के सेक्टर 29 स्थित वेयरहाउस क्लब और ह्यूमन क्लब पर ग्रेनेड हमले का है आरोप।
एनआईए की टीम ने करीब 7 घंटे तक आरोपी के घर पर की छानबीन।
आरोपी के परिजनों से भी की पूछताछ.

चंडीगढ़.
जींद जेल से कैदी फरार होने के मामले में एक्शन में जेल मंत्री.
अधिकारियों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, जांच के आदेश.
जेल मंत्री डॉ अरविंद शर्मा बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.
रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे कार्रवाई.
विभागीय जांच के आदेश, जेल अधीक्षक से भी मांगा जवाब.

नई दिल्ली.
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज.
बिहार समेत 15 राज्यों पर होगा चर्चा.
गावों के विकास पर हो सकते है बड़े फैसले.

आतंकी तहव्वुर राणा पर बड़ी खबर.

तहव्वुर राणा को भारत लाने की
औपचारिकता पूरी.
कल सुबह भारत लाया जा सकता है तहव्वुर राणा.
US से भारत लाने की औपचारिकताएं हुई पूरी.
तहव्वुर राणा को भारत लाने अमेरिका पहुंची टीम.
26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है तहव्वुर राणा.

दिल्ली मंत्रिमंडल और LOP की हाउस अलॉटमेंट

कपिल मिश्रा को श्यामनाथ मार्ग.
रविन्द्र इंद्रराज और मोहन सिंह बिष्ट को श्यामनाथ मार्ग में हुए मकान अलॉट.
आशीष सूद को लिमए मार्ग, चाणक्यपुरी.
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, नेता विपक्ष को 115 अंसारी रोड पर बंगला आवंटित हुआ है। PWD 39 लाख रुपये से मरम्मत करेगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता , मनजिंदर सिंह सिरसा और पंकज सिंह को अभी आवास नहीं मिला।
प्रवेश वर्मा विंडसर प्लेस वाले पुराने सरकारी आवास में ही रहेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top