भारत विकास परिषद ने लगाई मीठे पानी की छबील #newsharyana

महेन्द्रगढ़,24 मई(अमरसिंह सोनी)।
आज भारत विकास परिषद शाखा महेंद्रगढ़ द्वारा नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के पास सेवा प्रकल्प के अंतर्गत एक मीठे पानी की छबील लगाई गई। भीषण गर्मी में आमजन को कुछ राहत मिले इस बात को ध्यान में रखते हुए तथा आमतौर पर हम ऐसे प्रयोजन में सिंगल यूज डिस्पोजेबल ग्लास का उपयोग करते हैं। भारत विकास परिषद शाखा महेंद्रगढ़ ने पर्यावरण का ध्यान रखते हुए सिंगल यूज डिस्पोजेबल ग्लास का उपयोग न करके स्टील ग्लास का उपयोग किया और सभी सदस्यों ने प्रण लिया है। आगे आने वाले  सभी कार्यक्रमों में इसी तरह से पर्यावरण का ध्यान रखा जाएगा।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर सैनी,वरिष्ठ सदस्य श्री रमेश टोंक,श्री वीर विक्रम भालोठिया ,सतीश कुमार शर्मा ,ब्रह्मपाल पिलानिया, रतनलाल माधोगढ़िया,मुकेश ठेकेदार, संजय माधोगढिया, सुरेश सैनी,नीरज मित्तल, प्रशांत यादव, रतिराम टोंक,,रामगोपाल मित्तल, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी,श्रीमती रीना बंटी,सुनैना माधोगढिया महिला संयोजिका आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top