पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ #newsharyana

महेंद्रगढ़,9 जून(परमजीत सिंह)।
प्राथमिक अध्यापकों के लिए निपुण हरियाणा मिशन के तहत पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पहले प्रशिक्षण शिविर 9 जून से 13 जून तक तथा दूसरा प्रशिक्षण शिविर 16 जून से 20 जून तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का समय प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा।
जिला महेंद्रगढ़ के कुल पांच खण्डों में 6 स्थान पर इस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिला महेंद्रगढ़ के 1100 व अन्य जिलों के 500  प्राथमिक अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अन्य जिलों के प्राथमिक अध्यापक साथी जिनका गृह जिला महेंद्रगढ़ है उनको भी इस प्रशिक्षण में अपने गृह जिले में सम्मिलित होने का अवसर दिया गया है।
प्राथमिक अध्यापक साथियों को विभिन्न गतिविधियों व शिक्षण अधिगम आधारित टूल्स के माध्यम से अध्यापन का नया तरीका सिखाया जाएगा।  विभिन्न प्रकार के नवाचार का प्रयोग शिक्षण में किस प्रकार किया जा सकता है इस पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
खंड अटेली में जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान ने प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया और अध्यापकों को पूरी मेहनत व लगन से शिक्षक का पुनीत कार्य करने का संदेश दिया। खंड नांगल चौधरी में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य डाइट सुनील दत्त जी ने अध्यापकों को नई शिक्षण विधियां सीख कर बच्चों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला समन्वयक डॉ विक्रम सिंह खंड नारनौल के नसीबपुर में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का जायजा लिया और सभी प्राथमिक अध्यापकों को बच्चों की मनःस्थिति और रुचि के अनुसार शिक्षक के लिए प्रेरित किया।
जिला महेंद्रगढ़ के पांचों खण्डों में आज से प्रारंभ हुई प्रशिक्षण के बैच
अटेली 4,कनीना 3,नारनौल 5,महेंद्रगढ़ 5,नांगल चौधरी 4
निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत प्राथमिक अध्यापकों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु सभी खंडों में बेहतर योजना व समन्वय के साथ आज से एफएलएन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रारंभ किया गया है।
डॉ विक्रम सिंह,जिला समन्वयक एफएलएन, महेंद्रगढ़ ने यह जानकारी दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top