Wednesday, June 18, 2025
Homeहरियाणाअन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु डॉ. भँवर को बनाया हरियाणा...

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु डॉ. भँवर को बनाया हरियाणा राज्य का संयोजक

महेंद्रगढ़ ,10 जून (परमजीत सिंह)।
जून 21 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पुरजोर से चल रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन, सूर्या फाउंडेशन और आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा हरियाणा राज्य में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु वरिष्ठ योग प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ भंवर सिंह कसाना को हरियाणा राज्य का संयोजक नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी डॉक्टर भंवर सिंह जी के योग प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए दी गई है।

डॉ भंवर सिंह को ये जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। डॉक्टर भंवर सिंह पिछले दो दशक से स्वामी ब्रह्मानंद प्राकृतिक चिकित्सालय एवं योग ट्रस्ट महेंद्रगढ़ में बतौर मुख्य योग प्राकृतिक चिकित्सा प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
डॉ. भंवर सिंह ने बातचीत में बताया कि योग दिवस के सफल आयोजन हेतु और उनके सहयोग के लिए अनुभवी योग प्राकृतिक चिकित्सकों को हरियाणा में चार क्षेत्रीय सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई हैं।
यमुना नगर से डॉ निशा सैनी, सिरसा से डॉ लोकेश वधवा, मेवात से डॉ. विजाता आर्या और रेवाड़ी से योग आचार्य डॉ. धर्मवीर यादव सलोनी को यह जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में चार जगह बड़े कार्यक्रम होंगे जिसमें डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की जाएगी। इन सभी जिला संयोजकों को  विशेष योग प्रशिक्षण और दिशा निर्देश दिया जाएगा। उसके बाद सभी जिला संयोजक अपने-अपने जिले में खंड स्तर पर और ग्राम स्तर पर योग दिवस के सफल आयोजन हेतु योग शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
डॉ कसाना ने इसका श्रेय  संस्था के प्रधान कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा व ट्रस्ट की समस्त कार्यकारणी और इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत बिरादर एवं इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के राज्य अध्यक्ष डॉ मदन मानव  व अपने सहयोगी मित्रों को दिया है।

#newsharyana

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments