नांगल चौधरी,10जून।
शैलेन्द्र सिंह(एडिटर इन चीफ)की कलम से:-
नांगल चौधरी की राजनीति में नई दस्तक: कांग्रेस की सुनीता गुर्जर ने दिखाई दावेदारी
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री सुनीता गुर्जर मैदान में, कहा “अब वादे नहीं, समाधान चाहिए
सुनीता गुर्जर मूल रूप से नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गाँव पाँचनौता की पुत्रवधू हैं।
नांगल चौधरी की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज़ है। पढ़ी-लिखी काबिल व जानकार सुनीता गुर्जर ने नांगल चौधरी क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।वे अब लोगों की आवाज उठा रही हैं,इलाके की आवाज बनकर आगे बढ़ रही हैं।नांगल चौधरी के लोगों से भी उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है।इस तरह आगे आने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी में एक ओर नया नाम विधानसभा टिकट की दौड़ में प्रमुखता से उभरा है और वो है सुनीता गुर्जर। जनता बदलाव चाहती है और अब वह बदलाव सिर्फ़ एक नाम से जुड़ रहा है,सुनीता गुर्जर।
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष, NSUI की सक्रिय नेता और भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सहभागी रह चुकीं सुनीता गुर्जर ने अब नांगल चौधरी विधानसभा से अपनी दावेदारी की घोषणा कर दी है।
उनकी एंट्री से न केवल क्षेत्रीय राजनीति में नई ऊर्जा आई है, बल्कि जमीनी नेतृत्व को लेकर एक गंभीर विमर्श भी शुरू हुआ है।
“अब दिखावे से नहीं, दिशा से तय होगा विकास का रास्ता”सुनीता गुर्जर*
सुनीता गुर्जर मानती हैं कि नांगल चौधरी आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहा है।
“लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पानी और ट्रांसपोर्ट जैसी जरूरतों पर राहत चाहिए। वादों की बहुत बातें हुईं, अब वक्त है ज़मीन पर बदलाव दिखाने का।”
शिक्षा से सशक्तिकरण तक, सुनीता का सफर
शिक्षा के क्षेत्र में सुनीता गुर्जर का सफर बहुआयामी रहा है:
• B.A. इंग्लिश ऑनर्स, दिल्ली यूनिवर्सिटी।
• M.A. इंग्लिश, केंद्रीय विश्वविद्यालय, हरियाणा।
• M.A. हिंदी, IGNOU.
• फॉरेन लैंग्वेज , JNU.
• B.Ed. व M.Ed. कश्मीर यूनिवर्सिटी।
• मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष अध्ययन श्याम परबा विश्वविद्यालय।
• वर्तमान में LLB, डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी।
• शोध प्रस्ताव, शिक्षा और पर्यावरण में महिलाओं की सुरक्षा पर केंद्रित।
• राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दर्जनों शोध पत्र व प्रेजेंटेशन।
सुनीता मानती हैं कि शिक्षा ही हर बदलाव की बुनियाद है और यदि नेतृत्व शिक्षित हो, तो समाज दिशाहीन नहीं रह सकता।
कांग्रेस से वैचारिक जुड़ाव और ज़मीनी सक्रियता
कॉलेज जीवन से ही कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित रहीं सुनीता बताती हैं:
“मेरे परिवार का कांग्रेस से पुराना जुड़ाव है। भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलना मेरे राजनीतिक जीवन की दिशा तय करने वाला क्षण था।”
संगठन से लेकर संघर्ष तक अनुभव की मिसाल
• 2024 लोकसभा चुनाव में महिला समन्वयक और ब्लॉक अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी। (भिवानी–महेंद्रगढ़ सीट)
• महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ।
• जमीनी अभियान में सक्रिय भागीदारी और मतदाताओं से सीधा संवाद।
सुनीता बताती हैं “नांगल चौधरी के गांवों में घूमकर महसूस किया कि यहां सुविधाएं नहीं, सिर्फ़ वादे हैं। लोग नेतृत्व की भाषा नहीं, उनकी नीयत पढ़ रहे हैं।”
समाजसेवा और कुरीतियों के विरुद्ध एक संगठित आवाज
हरियाणा गुर्जर समाज की महिला अध्यक्ष के रूप में सुनीता ने कई सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाई जैसे दहेज प्रथा,मृत्यु भोज,बाल विवाह,महिला अत्याचार आदि।
सुनीता गुर्जर का कहना है कि “जब तक महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर नहीं होंगी, तब तक समाज अधूरा रहेगा। मेरा उद्देश्य है कि 36 बिरादरी की हर बेटी अपने पैरों पर खड़ी हो।”
नांगल चौधरी को चाहिए आधुनिक, सुलभ और समावेशी शिक्षा
• हर 5 गांव पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल का सपना
• कंप्यूटर, योग, खेल, लाइब्रेरी और क्रियात्मक शिक्षा पर ज़ोर
• विद्यार्थियों की मानसिक सेहत पर फोकस
• ग्रामीण स्कूलों में डिजिटल लर्निंग का विस्तार
• बच्चों की रचनात्मकता बढ़ाने के लिए लेखन, वाचन, प्रतियोगिता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा
“शिक्षा सिर्फ परीक्षा पास करने के लिए नहीं, जीवन को दिशा देने के लिए होनी चाहिए।”
नांगल चौधरी हल्के की ज़मीनी समस्याएं, सुनीता की नजर में
जल संकट और गिरते भूजल स्तर,बेरोजगारी से जूझता युवा वर्ग,ट्रांसपोर्ट की खस्ताहाल स्थिति,महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उपेक्षा,रेड ज़ोन में फंसे विकास के मुद्दे आदि।
“उनका मानना है कि अगर हम आज मूलभूत समस्याएं नहीं सुलझाएंगे, तो अगली पीढ़ी केवल पछताएगी।”
“मैं सत्ता के लिए राजनीति में नहीं आई हूं। मेरा मकसद है उस जनता की आवाज़ बनना जो आज तक अनसुनी रही। अगर पार्टी मुझे मौका देती है, तो मैं नांगल चौधरी को हरियाणा की सबसे प्रगतिशील विधानसभा बनाकर दिखाऊंगी।”
कांग्रेस में एक नया चेहरा उम्मीद की नई तस्वीर
राजनीतिक सूझबूझ, शैक्षणिक समझ और सामाजिक सरोकार से सजी सुनीता गुर्जर अब नांगल चौधरी की राजनीति में एक गंभीर दावेदार बनकर सामने आई हैं।
नांगल चौधरी की जनता के मुख से भी आवाज निकलने लगी है कि सुनीता गुर्जर काबिल है,उच्च शिक्षित हैं और हमारे समाज के बीच से हैं। वह इलाके की समस्याओं को भली-भांति समझती हैं और उनके दिल में नांगल चौधरी को विकास के पथ पर ले जाने की ललक है।
#newsharyana