पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है, इसके लिए करने होंगे निरंतर प्रयास : त्रिवेणी बाबा

महेंद्रगढ़,10 जून  (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
सद्भावना त्रिवेणी रोपण अभियान के तहत लोकराम नेहरा ने पुलिसकर्मियों के साथ थाना में किया पौधारोपण

पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा ने कहा कि जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पेड़-पौधों की संख्या लगातार कम हो रही है। जो कि मानव जीवन के साथ-साथ पशु व पक्षियों के लिए चिंता का विषय है। नेहरा मंगलवार को आकोदा पुलिस चौकी में पुलिस कर्मचारियों के साथ चलाए त्रिवेणी अभियान के दौरान कही। उन्होंने बताया कि त्रिवेणी बाबा की प्रेरणा से प्रेरणा से सद्भावाना त्रिवेणी रोपण का अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर त्रिवेणी रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आपसी भाईचारा एवं प्रेम को बढ़ावा देने का संदेश भी दे रहे है। त्रिवेणी रोपण कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढक़र भाग लिया तथा कहा कि इस मुहिम से ना केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनेगा, पुलिस और समाज के बीच सकारात्मक संबंधों को भी बढ़ावा मिलेगा। त्रिवेणी बाबा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे और यह पहल उसी दिशा में सद्भावना त्रिवेणी रोपण का अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है और हमें इसके लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने शपथ ली कि वे पौधों की देखभाल करेंगे और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर उप निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्री भगवान, सिपाही जगदीप, स्पेशल पुलिस ऑफिसर सुशील, कुक दीपक सहित अन्य पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top