इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में चार गोल्ड मेडल जीतकर केतन तंवर ने किया गांव बसई व देश का नाम रोशन

महेंद्रगढ़, 10 जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

दिल्ली ओलंपिक गेम 2025 में सिल्वर मेडल

महेंद्रगढ़  गांव बसई निवासी युवा
केतन तंवर पुत्र संजय तंवर की उपलब्धियों पर गर्व होना लाजिमी है! उन्होंने दिल्ली ओलंपिक गेम 2025 में सिल्वर मेडल और इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप में चार गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से यह साबित होता है कि हमारे देश के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है।

केतन तंवर की यह है उपलब्धियां :-

केतन तवर ने  नॉर्थ जिला दिल्ली गोल्ड मेडल हासिल कर शुरुआत की  अक्टूबर माह में नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया।
भारत सम्राट तालकटोरा स्टेडियम प्रतियोगिता में  कोर्ट मेडल हासिल किया
और पंजाब अमृतसर में गोल्ड मेडल हासिल किया
दिल्ली खेलों के आयोजन में 2025 सिल्वर मेडल हासिल किया
केतन तंवर की इन सभी उपलब्धियों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि सरकार की खेलो इंडिया जैसी पहल युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही है। केतन का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में देश में युवाओं को खेलों के माध्यम से देश का नाम रोशन करने का अवसर मिल रहा है।
फोटो कैप्शन : केतन तंवर ने दिल्ली ओलंपिक गेम जीते सिल्वर मेडल के साथ।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top