ऊंची भंडोर के युवाओं ने लगाई शीतल शरबत की छबील

महेंद्रगढ़,11 जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
इस भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए भाँडोर ऊंची के युवाओं ने शीतल शर्बत की छबील लगाई।गाँव के बुजुर्ग राजवीर ठेकेदार ने बताया कि भीषण गर्मी मे छबील लगाकर राहगीरों को पानी पिलाया जाएगा।दौगंड़ा से महेंद्रगढ़ मार्ग पर आवागमन करने वाले राहगीरों को भीषण गर्मी में कुछ राहत प्रदान करने के लिए सभी आने जाने वालों को शीतल शर्बत पिलाकर उन्हें गर्मी से कुछ राहत देने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इन दिनों सूर्य देवता अपने प्रचंड प्रकोप पर हैं और चारों तरफ तेज धूप के साथ गर्मी अपने चरम पर है। तापमान इन दिनों 40डिग्री से ज्यादा तक पहुंच रहा है। जिससे लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। ऐसी प्रचंड गर्मी में शीतल जल लोगों के लिए राहत का स्तोत्र हैं। गर्मी से परेशान लोगों ने शीतल जल पीकर राहत महसूस की और इस मुहीम को चलाने वालों को आशीष दिए। इस मौके पर साहिल,अमन,नितिन, साक्षी, राजेंद्र, महिपाल, महेंद्र जासावास,चंदगी,ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top