स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी की पुण्य तिथि मनाई गई

महेंद्रगढ़,12जून(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
महर्षि दयानन्द सरस्वती के अनन्य भक्त, ईश्वरीय  वेद वाणी के उपासक, ऋषियों के अनुगामी,  राष्ट्र भक्त और निर्भीक सन्यासी पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी की पुण्य तिथि दिनांक  12 जुन 2025 को उनके द्वारा स्थापित स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती योग एवं  प्राकृतिक  चिकित्सालय ,बुचौली रोड महेंद्रगढ़ में प्रेरणा दिवस के रूप मे मनाया गया। वैदिक यज्ञ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमे आर्ष गुरुकुल के अधिष्ठाता श्रद्धेय आचार्य विजय पाल जी यज्ञ ब्रह्मा के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य यजमान डॉ शिव शर्मा सहधर्मिणी पुष्पा आर्या, श्री भूपेंद्र आर्य सहधर्मिणी श्रीमती राजेश आर्य ,हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हेमंत शर्मा सहधर्मिणी  डॉक्टर पूर्ण प्रभा प्राचार्या एवं  यज्ञ पुरोहित के रूप में गुरुकुल से आए ब्रह्मचारी व पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य रहे। गायत्री मंत्र की आहुति देकर सभी ने परमेश्वर से स्वामी जी की आत्मिक शांति की कामना की तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रतिमा अनावरण मुख्य अतिथि माननीय श्री कंवर सिंह यादव विधायक हल्का महेंद्रगढ़ एवं यदुवंशी ग्रुप के चेयरमैन राव बहादुर सिंह पूर्व विधायक नांगल चौधरी के कर कमलों द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव व पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट करती डॉ संतोष आर्या

आयोजकों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत हर्षोल्लास से पगड़ी, पटका एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके किया। मंच संचालन सत्य प्रकाश आर्य मंत्री वेद प्रचार मंडल जिला रेवाड़ी ने किया तथा स्वामी जी के कृतत्त्व, वैदिक यज्ञ के प्रति लगाव, संसार के कल्याण के लिए किये कार्यों का स्मरण  किया।
आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक से श्री देशबंधु आर्य जी, विदुषी बहन कलावती आर्या, अंहद शैलजा आर्या, स्वामी आनंद स्वरूप,प्रोफेसर पवन कुमार अध्यक्ष ,हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ,भिवानी, प्रसिद्ध समाजसेवी श्री देशबंधु आर्य ,फरीदाबाद ,इंदर सिंह बोहरा पूर्व न्यायधीश, मास्टर खुशीराम  ,जांगिड़ सभा प्रधान, डॉ सुरेंद्र कुमार आर्य, डॉ भंवर सिंह  कसाना, बृहस्पति शास्त्री,सुभाष अग्रवाल, समाजसेवी, प्रमुख समाजसेवी राधेश्याम सिलारपुर,पार्षद बचकाई नाथ महाराज सहित गणमान्य लोगों ने शत-शत नमन किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर आत्मिक शांति की प्रार्थना की।
स्वामी जी नश्वर शरीर को छोड़कर परलोक गमन कर गए।भौतिक रूप से भले ही हमारे बीच नहीं हैं, पर वे अपने  कार्यों,  त्याग, तपस्या, पुरुषार्थ से हमारे विचारों में तथा भावनाओं में सदैव जीवंत रहेंगे और हम सबको, और  आने वाली  पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
महापुरुष जो  देश, धर्म- संस्कृति और संसार के कल्याण के लिए जीवन जीते हैं वे सदैव अपने विचारों और कार्यों से संसार का पथ प्रकाशित करते हुए वे लोगों के हृदयों में भाव, विचार रुप में सदैव रहते हैं।
हम उनके ऋणी हैं। परमेश्वर हमें भी उनके आदर्शों के अनुगामी बनने की प्ररेणा और शक्ति, सामर्थ्य प्रदान करें, हम भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए ईश्वर, वेद, ऋषियों के विचारों, परम्पराओं, वैदिक धर्म -आर्य समाज और देश संस्कृति की सेवा करते रहें।
इस अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं ने समय निकालकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
डॉ संतोष कुमारी आर्या, डॉ पूर्ण प्रभा प्राचार्या, डॉ हेमंत कुमार ,डॉ शिव शर्मा, डॉ दीक्षा आर्या, नकूल जांगिड़ ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया।
आज  प्रथम पुण्य तिथि  पर उपस्थित सभी की ओर से उनके महान प्रेरणादायक जीवन को हार्दिक नमन।
विनम्र भावपूर्ण श्रद्धांजलि।।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top