मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने क्या कहा

चंडीगढ़,12जून(शैलेन्द्र सिंह)।
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने 11 साल में गरीबों के लिए जो किया है, उसे हर व्यक्ति अनुभव करता है। वे ऐसी योजनाएं लाते हैं, जिनकी हमने कल्पना भी नहीं की थी। जब स्वच्छ भारत अभियान शुरू हुआ, तो लोग इसका मजाक उड़ाते थे। वे कहते थे कि ऐसा नहीं होगा। लेकिन आज देखिए, इसमें प्रगति हुई है। हमने कभी नहीं सोचा था कि हर घर को पानी मिलेगा, लेकिन अब ऐसा हो रहा है। 50 करोड़ लोगों को अनाज मिला है, हर घर को बिजली मिली है और मुद्रा योजना- हर तरह के कारोबार को इसका फायदा मिला है..।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top