Friday, June 20, 2025
Homeहरियाणाश्री गौशाला धोलपोश आश्रम के प्रांगण में पत्नी  की पुन्यतिथि पर  अपने...

श्री गौशाला धोलपोश आश्रम के प्रांगण में पत्नी  की पुन्यतिथि पर  अपने परिवार जनों के  साथ सवामणी का आयोजन कर गायों को खिलाई चाट

महेंद्रगढ़ 13 जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
स्थानीय श्री गौशाला धोलपोश आश्रम के प्रांगण में  शुक्रवार को सवामणी  आयोजित की गई। इस मौके पर होशियार सिंह पुत्र लायक राम पायग वाले ने अपनी पत्नी  की पुन्यतिथि पर  अपने परिवार जनों के  साथ सवामणी का आयोजन कर गायों को चाट खिलाई। गौशाला धोलपोश के प्रधान रविन्द्र तिवाड़ी ने कहा की गौ सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हमारे हिंदू शास्त्रों के अनुसार गो-सेवा सबसे बड़ा धर्म है, जो व्यक्ति सच्चे मन से गो-सेवा करता है। वह अपने जीवन में कभी संकटों का सामना नहीं करता है। सच्चे मन से की गई गो-सेवा कभी व्यर्थ नहीं जाती, जहां गोमाता सुख चैन की सांस लेती है। वहां साक्षात रूप में देवता वास करते है। तिवाड़ी ने कहा कि गायों के मल मूत्र व गोबर से अनेक प्रकार की जीवन रक्षक दवाइयां बनाई जाती है, जो मनुष्य की बीमारी के दौरान उसकी रक्षा करती हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घर में एक-एक गाय पाले व उसकी सेवा करे। इस अवसर परिवार के सदस्य , धर्मवीर,दीपक, राकेश, बलजीत , पण्डित नंदू शर्मा व बसन्ती आदि उपस्थित थे।

#newsharyana

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments