कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के चुनावों में बने वाईस चेयरमैन बिरदीचंद गोठवाल और सलाहकार बने चौधरी फूल सिंह महायच व प्रेम सिंह- विभिन्न संगठनों ने दी बधाई

नारनौल, 15 जून (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली की वर्तमान कार्य अवधि समाप्त होने पर संस्था के ञिवार्षिक चुनाव के लिए संस्था के कार्यालय में पूर्व आईएएस ब्रह्म प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यकारिणी सदस्यों की आम बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व सहमति से प्रधान पद पर जगदीश चन्द्र सिंघल और परामर्श मण्डल के चेयरमैन पद पर पूर्व आईएएस ब्रह्मप्रकाश दहिया का निर्विरोध चयन किया गया और इसके साथ ही कार्यकारिणी के अन्य पदों का चयन भी किया गया जिसमें महेंद्रगढ़ जिले से उत्कृष्ट कार्य करने पर सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के महासचिव बिरदीचंद गोठवाल को वाईस चेयरमैन, बास किरारोद उमराबाद निवासी चौधरी फूल सिंह महायच व जड़वा निवासी पूर्व एजीएम प्रेम सिंह को सलाहकार और बैरावास निवासी थावर सिंह गोठवाल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के प्रधान चन्दन सिंह जालवान, अखिल भारतीय आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष व पूर्व तहसीलदार लालाराम नाहर, परिवर्तनकारी साहित्य मंच के अध्यक्ष व पूर्व प्राचार्य डॉ शिवताज सिंह, गुरु रविदास महासभा के प्रधान बलबीर सिंह बबेरवाल, धानक समाज के शिवनारायण मोरवाल, वाल्मीकि सभा के राजेश चांवरिया, कोली सभा के तोताराम, प्रधान अनिल फाण्डन, प्रधान जसवंत भाटी, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल चवन, सचिव सुमेर सिंह गोठवाल, पूर्व डीजीएम महेंद्र खन्ना, पूर्व प्रबंधक जयपाल, सूबे सिंह गोठवाल, हरिराम सिरोहा, हजारीलाल खटावला, अमरनाथ सिरोहा आदि अनेक गणमान्य पदाधिकारियों ने कबीर सामाजिक उत्थान संस्था के प्रधान जगदीश चन्द्र सिंघल व परामर्श मण्डल के चेयरमैन एवं पूर्व आईएएस ब्रह्मप्रकाश दहिया और संस्था की समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top