नांगल चौधरी की रवीना बनी लेफ्टिनेंट कमांडेंट,सुनीता गुर्जर ने दी बधाई

महेंद्रगढ़,15 जून (शैलेंद्र सिंह)।
आज पिता दिवस के अवसर पर एक पिता के लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है कि उसकी बेटी लेफ्टिनेंट कमांडेंट बन जाए।
जी हां यही हुआ, ढाणी बायावाली,वार्ड नंबर 1 नांगल चौधरी  के रहने वाले श्री धर्मपाल की सुपुत्री रवीना लेफ्टिनेंट कमांडेंट बन गई हैं। उन्होंने आज पिता दिवस के अवसर पर अपने पिता को यह तोहफा दिया।

सुनीता गुर्जर ने दी बधाई

नांगल चौधरी हल्के से कांग्रेस की नेत्री सुनीता गुर्जर ने रवीना की इस उपलब्धि पर उन्हें व उनके पिता को बधाई दी तथा उन्होंने कहा कि बेटियां अब किसी से कम नहीं रह गई हैं। वे अलग-अलग क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ रही हैं।रवीना ने यह सफलता अपने बुजुर्गों के आशीर्वाद,लगन और कड़ी मेहनत से प्राप्त की है।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top