20 रुपए की पानी की बोटल पर 50 रुपए का सिक्योरिटी स्टिकर लगवाना जरूरी      

महेन्द्रगढ़,15जून।
प्रस्तुति: वरिष्ठ पत्रकार परमजीत सिंह
भुवनेश्वर के नंदन कानन जूयोलाजिक पार्क में एक नियम तो बड़ा ही शानदार है।  पार्क में जाते वक्त अगर आप पानी या कोल्ड ड्रिंक की बोतल, या किसी भी तरह का प्लास्टिक का सामान लेकर जाते हैं तो 50 रुपए का स्टीकर उस बोतल पर लगवाना जरूरी है।

यह रुपए रिफंडेबल हैं लेकिन तभी जब आप पार्क में घूमकर बोतल को वापस लेकर आएंगे।चाहे बोतल खाली हो या भरी। इसका असर देखिए कि कई किलोमीटर में फैले नंदन कानन में एक भी प्लास्टिक की बोतल या कचरा नजर नहीं आएगा। पचास रुपए वापस लेने के लिए हर कोई अपनी खाली बोतलें साथ लेकर ही जाता है। A great idea for saving environment.    ऐसी ही व्यवस्था हर दर्शनीय स्थल पर होनी चाहिए।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top