Monday, June 16, 2025
Homeहरियाणासंगठन निर्माण की प्रक्रिया कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त...

संगठन निर्माण की प्रक्रिया कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगी-सुनीता गुर्जर

महेंद्रगढ़,16जून(शैलेन्द्र सिंह)।
‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार महेन्द्रगढ़, कनीना व नारनौल में ज़िला अध्यक्ष चयन हेतु  कांग्रेस  कार्यकर्ताओं की बैठक में सुनीता गुर्जर नांगल चौधरी  भी सम्मिलित हुई।
इस बैठक में उन्होंने लोकसभा सांसद एवं पर्यवेक्षक श्री कुलदीप इंदौरा जी की अध्यक्षता, प्रदेश पर्यवेक्षक विजय प्रताप जी,इब्राहिम इंजीनियरिंग जी व पूर्व विधायक राव दानसिंह जी की मौजूदगी  में समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष के चयन के लिए सार्थक संवाद किया।
सुनीता गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में संगठन निर्माण की यह प्रक्रिया कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगी। संगठन और कार्यकर्ताओं के दम पर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

#newsharyana

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments