जल संरक्षण की दिशा में उठाए जा रहे ठोस कदम : डीसी डॉ विवेक भारती

नारनौल, 17 जून (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।

कार्यों को जेएसए पोर्टल पर अपडेट करवाएं अधिकारी

जल शक्ति अभियान के तहत जिले में लगेंगे 1.25 लाख पौधे

महेंद्रगढ़ जिले में जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ‘जल शक्ति अभियान-2025: कैच द रेन व्हेन इट फॉल्स’ के तहत ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने आज लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल संचयन संरचनाओं को मजबूत करें और पारंपरिक जल निकायों व तालाबों का जीर्णोद्धार करें।
डॉ. भारती ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे इन कार्यों को जेएसए पोर्टल (https://jsactr.mowr.gov.in/) पर नियमित रूप से अपडेट करें। उन्होंने बताया कि यह अभियान 9 मार्च से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा, जिसका मुख्य लक्ष्य जिले में अधिकतम जल संचयन सुनिश्चित करना है।
उपायुक्त ने विशेष रूप से ज़ोर दिया कि बारिश के मौसम से पहले सभी सरकारी और निजी जल संचयन संरचनाओं की सफाई की जाए, ताकि अधिक से अधिक वर्षा जल भूमि में जा सके। उन्होंने अधिकारियों को पूर्व-स्थापित जल संरक्षण संरचनाओं के रखरखाव पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।
जल शक्ति अभियान के तहत महेंद्रगढ़ जिले में 1.25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन संदीप कुमार ने बैठक में विभिन्न विभागों के लिए निर्धारित लक्ष्यों की जानकारी दी।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top