हरियाणा में लव मैरिज के दो साल बाद नए प्रेमी संग भागी पत्नी

पानीपत,17जून(ब्यूरो)।
हरियाणा के पानीपत जिले से एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने दो साल पहले ही लव मैरिज की थी। इसी बीच उसे किसी और से प्यार हो गया और वह फरार हो गई। महिला के पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। इसराना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला इसराना थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने दो साल पहले गुरुग्राम की एक युवती (20) से शादी की शादी के बाद वह अपने पति के साथ गांव में रह रही थी। इसी दौरान उसे दूसरे युवक से प्रेम होगा। अब उसके साथ शादी करने की नीयत से फरार हो गई है।

15 जून को अचानक हुई गायब
खबरों की मानें, तो एक युवक ने अपनी शिकायत बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसने करीब 2 साल पहले गुरुग्राम की एक युवती से लव मैरिज की थी। जोकि 2 साल से उसके साथ उसके गांव में ही रह रही थी। उसने कहा कि 15 जून को उसकी पत्नी घर से बिना किसी को कुछ बताए बिना ही लापता हो गई।

सागर के साथ भाग गई पत्नी
युवक ने अपनी पत्नी को काफी खोजा। लेकिन, वह नहीं मिली। उसे पता चला है कि उसकी पत्नी का गांव कुराना का रहने वाले सागर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वो ही उसे भगा कर ले गया है। महिला के पति ने बताया कि सागर उसे बहला फुसलाकर शादी करने की नीयत से भगाकर ले कर गया है। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top