18 से 65 वर्ष तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति कर सकता है रक्तदान: नगराधीश मंजीत कुमार

नारनौल, 17 जून (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
रक्तदान शिविर में कुल 48 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस समिति के प्रधान डॉ. विवेक भारती व जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव बलवान सिंह के मार्गदर्शन में विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में मनाए जा रहे विश्व रक्तदाता पखवाड़ा के तहत गतदिवस नगर परिषद कार्यालय में एक स्वैच्छिक रक्तदान कैम्प का आयोजन किया गया। नगराधीश मंजीत कुमार व नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर नगर परिषद के ईओ दीपक गोयल भी मौजूद थे। रक्तदान शिविर में 48 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
नगराधीश मंजीत कुमार ने कहा कि 18 से 65 वर्ष आयु के बीच का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान शरीर में ताजा रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने की क्षमता को बढ़ाता है। रक्त में आयरन के स्तर को संतुलित करता है।
इस मौके पर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी युवाओं से समय-समय पर रक्तदान करने का आह्वान किया।
इस मौके पर रक्तदान के क्षेत्र में कार्यरत एनजीओ माता सती वैलफेयर समिति, गहली, युवा साथी ग्रुप, नेकी की दीवार नीडी हैल्प ग्रुप, चौधरी बैजनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट नांगल चौधरी, टाईगर क्लब, बाबा निहालचंद सेवादल पटीकरा एंव छल्लूराम शिक्षा समिति, नांगल काठा एंव अन्य अतिथिगण को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 8 स्टार रक्तदाता चरणजीत सिंह, डॉ. शिव कुमार, राजेश कुमार, अनिल शर्मा, कपिल कुमार, रवि सैनी, हरिकिशन गौड, जसवंत यादव को सम्मानित किया।
रक्तकोष अधिकारी डॉ. संगीता यादव ने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।
रेडक्रास से डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि विश्व रक्तदाता पखवाड़ा दिवस के तहत 20 जून को भारत विकास परिषद महेन्द्रगढ़ के सहयोग से यादव धर्मशाला महेन्द्रगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top