एसडीएम ने किया केशव नगर का निरीक्षण

नारनौल, 17 जून (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
सरकार के निर्देश पर लगाए जा रहे समाधान शिविर में केशव नगर निवासी एक नागरिक की शिकायत पर एसडीएम रमित यादव ने आज मौके का मुआयना किया।
गौरतलब है कि नारनौल शहर के केशव नगर के गली नंबर 3 में रहने वाले सत्य प्रकाश ने उनके पड़ोस में डेयरी के संचालन पर आपत्ति जताई थी।
इस पर उपायुक्त डॉ विवेक भारती के दिशा निर्देश पर एसडीएम नारनौल रमित यादव ने पड़ोसी को नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने तुरंत प्रभाव से पशुओं के लिए रखा हारा वहां से हटवाया और निर्देश दिए कि भविष्य में पर्यावरण का ध्यान रखा जाए। इसके अलावा उन्होंने दो दिन के अंदर-अंदर दीवार का निर्माण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल भी मौजूद थे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top