राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 19 को रोजगार मेला

नारनौल, 17 जून (परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)।
अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला रोजगार समन्वय कमेटी की ओर से 19 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ब्वाय) में सुबह 10 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी।
यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराने के लिए इसमें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में पुखराज हेल्थ केयर, इंटर इंस्टीट्यूशनल कंप्यूटर सेंटर, फ्रीडम एम्प्लायबिलिटी एकेडमी, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई बैंक, नारनौल
नव ज्योति बायो फर्टिलाइज़र, जी-4एस, सिक्योर सॉल्यूशन लिमिटेड गुरुग्राम, ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन इंडिया गुरुग्राम, एआरजीएल मानेसर व जय भारत मारुति गुरुग्राम कंपनी भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि इस मेले में कोई भी 10वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर पासशुदा अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

#newsharyans

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top