भारत विकास परिषद महेंद्रगढ़ द्वारा यादव सभा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 20 जून को

महेंद्रगढ़ 18 जून(अमरसिंह सोनी)।
भारत विकास परिषद शाखा महेंद्रगढ़ “विश्व रक्तदान पखवाड़ा ” के अंतर्गत शुक्रवार दिनांक 20 जून 2025 शुक्रवार को  प्रातः 9 बजे यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रही है।
इस रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि माननीय श्री अनिल कुमार यादव एचसीएस (एसडीएम) महेंद्रगढ़ होंगे जो इस शिविर का शुभारंभ करेंगे।
भारत विकास परिषद के प्रधान श्याम सुंदर सैनी ने बताया कि रक्तदान एक महादान है “यदि आपके द्वारा दान में दी गई रक्त की चंद बूंदे से अगर किसी को जीवन दान मिलता है तो इससे बड़ा कोई महादान नहीं है”  अत: इस  प्रकार के शिविर में हमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए । उन्होंने बताया कि इस शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए हमारे फोन नंबर  9813138525,9354820300,9416063588 एवं 4579888285 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top