मंत्री आरती राव ने ली स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक

चंडीगढ़,18जून(ब्यूरो)।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने आज अपने चंडीगढ़ आवास पर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) तथा झज्जर, गुरुग्राम और सोनीपत के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन के विस्तृत आकलन के साथ-साथ तीनों जिलों में संसाधनों की उपलब्धता पर ध्यान केंद्रित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने जमीनी स्तर पर मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा की और स्वास्थ्य सेवा वितरण में सुधार के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा की।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top