सुरेश यादव एवं सुषमा देवी ने गौपाल गौशाला में लगाई बड़ी सवामणी

महेंद्रगढ़, 18 जून(अमरसिंह सोनी)।
स्थानीय श्री गोपाल गौशाला बुचियावाली महेंद्रगढ़ के प्रांगण में गायों के लिए बड़ी सवामणी  का आयोजन किया गया।
इस सवामणी  के मुख्य यजमान श्री सुरेश कुमार यादव एवं श्रीमती सुषमा देवी थे जिन्होंने अपनी शादी की 31 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में इस बड़ी सवामणी का आयोजन करवाया जबकि  पूजा अर्चना का कार्य पंडित राजन शर्मा के द्वारा विधिवत मंत्र उच्चारण से करवाया गया।
यजमान सुरेश कुमार यादव ने बताया कि गाय के शरीर में 36 करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं और गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है इसलिए गायों की सेवा करने का बहुत ही महत्व है।

गायों के लिए सवामानी तैयार करते हुए

गौशाला प्रधान समाजसेवी नवीन राव , सालासर बालाजी मंदिर कमेटी प्रधान प्रवीण दीवान एवं  श्री मौदाश्रम सेवा समिति के प्रधान सुधीर दीवान ने भी यजमान को शादी की वर्षगांठ पर स्मृति चिन्ह और बधाई देकर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री मदनलाल यादव ,श्रीमती सुशीला यादव , रानी वर्मा,हर्ष यादव, दीपांशु यादव, सुरेश सोनी, अमरसिंह सोनी सहित अनेक गौभक्त लोग उपस्थित थे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top