मैं अपने प्रधानमंत्री पर भरोसा करूंगा-आरजेडी सांसद मनोज झा

नई दिल्ली,18जून(ब्यूरो)।
RJD नेता मनोज झा ने प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच टेली-वार्ता पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री के बयान पर कहा, “मैं सीधे तौर पर कहना चाहता हूं कि मैं अपने प्रधानमंत्री पर भरोसा करूंगा लेकिन बात अब बहुत आगे बढ़ गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने 14-15 बयान दिए हैं। आज भी एक तरफ मिस्री जी ने वीडियो जारी किया और दूसरी तरफ मैं व्हाइट हाउस की ब्रीफिंग देख रहा हूं। दोनों में समन्वय, सामंजस्य की कमी है। इसलिए हम सब बार-बार कहते हैं कि संसद का सत्र तुरंत बुलाया जाना चाहिए… देश का एक स्वर अमेरिकी राष्ट्रपति तक जाना चाहिए..।”

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top