अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए डॉ, नेहा चौहान को बनाया जिला संयोजक

महेंद्रगढ़, 18जून(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन, सूर्या फाउंडेशन और आयुष मंत्रालय भारत सरकार  के द्वारा डॉ नेहा चौहान को महेंद्रगढ़ जिला संयोजक नियुक्त किया गया । योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर यह उपलब्धि व नियुक्ति प्रदान की गई ।डॉ नेहा चौहान को यह जिम्मेदारी हरियाणा प्रदेश के संयोजक डॉ भंवर सिंह व सहसंयोजक डॉ धर्मवीर यादव ने प्रदान की। इस उपलब्धि के लिए डॉ नेहा चौहान ने सभी लोगों का धन्यवाद किया और योग को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करने की बात कही। उन्होंने बताया कि अभी 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में निशुल्क कैंप आकाश एकेडमी, देवनगर रोड़ महेंद्रगढ़ में चल रहा है।  कैंप 15 जून से 21 जून तक चलेगा और महेंद्रगढ़ वासियों से निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग निशुल्क कैंप से जुड़े। इस अवसर पर डॉ नेहा चौहान को बधाई देने वालों में डॉक्टर भंवर सिंह, संदीप योगी, मुकेश भट्टी, राकेश एसडीओ, देवेंद्र बैरावास, बबीता यादव,विकास रामलवास व भूपेंद्र सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top