गांव खातीवास में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत युवाओं, ग्रामीणों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया।

महेंद्रगढ़,19जून,(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार समस्त हरियाणा में 12 जून से 26 जून तक नशे के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान।
पुलिस का जिला महेंद्रगढ़ को पूरी तरह नशा मुक्त करने के लिए निरंतर अथक प्रयास जारी।
पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के निर्देशानुसार समस्त हरियाणा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के तहत पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करों एवं आपराधिक किस्म के लोगों पर ओर अधिक प्रभावी ढंग से शिंकजा कसने के लिए तथा नशे जैसी बीमारी के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए गांव खातीवास में युवाओं, ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया, इस दौरान सभी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक किया गया। आमजन से अपील की गई कि नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में लोगों को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए तथा जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पूर्ण सहयोग करें। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि गैरकानूनी धंधा करने वालों तथा नशा बेचने वालों की सूचना बिना किसी भय के पुलिस दें, सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
निरीक्षक मिनाक्षी ने कहा कि युवा देश की धरोहर हैं, इसलिए वे नशे जैसी बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद व अन्य सामाजिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपना व अपने देश प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा समाज को नशामुक्त करने के लिए अथक प्रयास निरंतर जारी हैं और भविष्य में इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। इस दौरान गांव के माैजिज व्यक्तियों सहित अन्य ग्रामीण और युवा मौजूद रहे।
निरीक्षक ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इस चुनौती से निपटने के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आकर सामूहिक प्रयास करना होगा ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद की गतिविधियों में अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने माता–पिता और इलाके का नाम रोशन करें।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top