एकदिवसीय कार्यशाला में जिले के 25 योग शिक्षक योग दिवस के लिए नियुक्त किए गए

महेंद्रगढ़,19 जून(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।
25 योग शिक्षक नियुक्त कर प्रशिक्षण दिया

स्थानीय स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा ट्रस्ट, बुचौली रोड, महेंद्रगढ़ में  आज प्रातः आई एन ओ की ओर से एकदिवसीय योग कार्यशाला का आयोजन किया गया इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन दिल्ली की ओर से एवं केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद व आयुष मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में होने वाले कार्यक्रम के लिए डॉक्टर भंवर सिंह कसाना को हरियाणा राज्य की जिम्मेदारी दी गई थी। उसी कड़ी में डॉक्टर कसाना ने सभी जिलों की तरह महेंद्रगढ़ जिले की जिम्मेवारी संदीप बसई व डॉ नेहा चौहान को जिला संयोजक बनाकर दी। जिला संयोजको के द्वारा आज इस कार्यशाला में पूरे महेंद्रगढ़ जिले से 25 योग शिक्षकों को ब्लॉक स्तर पर नियुक्त कर उन्हें कार्यशाला में भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया ।

आज कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य संयोजक डॉक्टर भंवर सिंह कसाना रहे व उन्होंने सभी योग शिक्षकों को अभीप्रेरित किया एवं योग प्रोटोकॉल में दिए गए आसन प्राणायामों की विस्तृत जानकारी देते हुए आई एन ओ की अनेक गतिविधियों से भी योग शिक्षकों को अवगत करवाया कार्यशाला में जिला संयोजक डॉ नेहा चौहान ने सभी योग शिक्षकों को सहजपूर्वक भारत सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग दी गई व आसन प्राणायाम से होने वाले लाभो से भी अवगत करवाया।

योग प्रशिक्षण लेते प्रतिभागी

इस अवसर पर जिला संयोजक संदीप बसई ने बताया कि इस कार्य को पूर्ण करने के लिए पूरे जिले से 25 योग शिक्षक नियुक्त किए गए हैं अब यह सभी योग शिक्षक जिले के विशेष चयनित स्थानों पर योग का प्रशिक्षण देकर योग दिवस को सफल बनाने में अपना विशेष योगदान देंगे।इस अवसर पर इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन द्वारा भेजा गया किट भी वितरित किया। जिला संयोजक संदीप बसई व डॉ. नेहा चौहान ने सभी चयनित योग शिक्षकों को योग दिवस को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया व कार्यक्रम के अंत में संस्था के कोषाध्यक्ष मुकेश भट्टी ने सभी आगंतुकों का आभार जताया व योग दिवस को सफल बनाने के लिए संकल्पबद्ध किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top