अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-जिला स्तरीय कार्यक्रम अब आईटीआई के बजाय नई अनाज मंडी,नारनौल में होगा

नारनौल, 19 जून(परमजीत सिंह/गजेन्द्र यादव)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी 21 जून को बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर आईटीआई मैदान में होने वाला जिला स्तरीय योग कार्यक्रम अब नांगल चौधरी रोड पर स्थित नई अनाज मंडी में होगा। नगराधीश मंजीत कुमार ने लघु सचिवालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध में बुलाई इस बैठक में खंड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
सीटीएम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री का संबोधन का लाइव टेलीकास्ट भी दिखाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रकार की व्यवस्थाएं कर दी गई है।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्टाफ सहित ठीक 6.00 बजे योग कार्यक्रम में पहुंचे।
नगराधीश ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग प्रोटोकॉल के तहत योगिक क्रियाएं करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने समस्त स्टाफ के साथ सुबह 6:00 बजे नांगल चौधरी रोड पर स्थित नई अनाज मंडी नारनौल में उपस्थित रहेंगे।

खंड स्तर पर इन स्थानों पर होगा योग कार्यक्रम

उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने बताया कि खंड स्तर खंड महेंद्रगढ़ में हुडा पार्क में, खंड अटेली में राजकीय महाविद्यालय ग्राउंड अटेली में, खंड नांगल चौधरी में अनाज मंडी नांगल चौधरी में, खंड सिहमा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहमा में, खंड कनीना में पीकेएसडी महाविद्यालय कनीना, खंड निजामपुर में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय निजामपुर में व खंड सतनाली में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सतनाली में खंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

ये रहेंगी योगिक क्रियाएं

नारनौल। उपायुक्त डा. विवेक भारती ने बताया कि देशभर में निश्चित प्रोटोकॉल के अनुसार योगिक क्रियाएं होंगी। उन्होंने बताया कि  योग अभ्यास की शुरुआत ईश्वर की उपासना से शुरू होगी। ग्रीवा चालन अभ्यास के तहत गर्दन आगे पीछे घूमाना, दाएं व बाएं झुकाना, दाएं एवं बाएं घूमना व ग्रीवा घुमना योग अभ्यास शामिल हैं। स्कंध चालन, कटि चालान व घुटना संचालन योग अभ्यास होगा। इनमें खड़े होकर करने वाले आसनों में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन व त्रिकोणासन शामिल हैं। इसी प्रकार बैठकर करने वाले भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तनमंडूकासन व वक्रासन है।
इसके अलावा पेट के बल लेटकर किए वाले मकरासन, भुजंगासन, शलभासन तथा पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले सेतुबंधासन, उत्तानपाद आसन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन व शवासन आदि योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास करवाया जाएगा।
इसी प्रकार बैठकर करने वाले प्राणायाम कपालभाति, अनुलोम-विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रमरी प्राणायाम व ध्यान शामिल है। संकल्प पाठ व अंत में शांति पाठ के साथ योगिक क्रियाओं का कार्यक्रम संपन्न होगा।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top