लंबित शिकायतों का संबंधित विभाग द्वारा तुरंत करवाया जाए

महेंद्रगढ़, 19 जून(परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

लंबित शिकायतों का संबंधित विभाग द्वारा तुरंत करवाया जाए

उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने वीरवार को लघु सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में 62 नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का यथाशीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद रही।
उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल व सामंजस्य स्थापित कर काम करें, ताकि विकास कार्यों में रुकावट ना आए। इसके अलावा सभी विभाग समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों का तुरंत समाधान करें तथा इसकी रिपोर्ट भी जिला प्रशासन को भिजवाएं। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शहर में साफ-सफाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शहर में बरसाती पानी निकासी के पुख़्ता प्रबंध किए जाएं और नागरिकों को शुद्ध व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें तथा सीवर की भी नियमित अंतराल पर सफाई करवाए। समाधान शिविर में पेंशन, जन्म तिथि ठीक करवाने, भूमि रिकॉर्ड में शुद्घिकरण, परिवार पहचान पत्र में दर्ज वार्षिक आय को कम करवाने, आधार कार्ड में दर्ज नाम को सही करवाने, अवैध कब्जे हटवाने, बिजली विभाग से संबंधित शिकायतों के अलावा नगर पालिका, विकास एवं पंचायत आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।
समाधान शिविर में एसडीएम अनिल कुमार यादव, डीडीपीओ हरिप्रकाश बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार , नायब तहसीलदार निशा तंवर , जिला परियोजना संगीता यादव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top