घटते लिंगानुपात पर सहेली रखेगी गर्भवती महिलाओं पर नजर: डॉ. दीक्षा

महेंद्रगढ़,20 जून (परमजीत सिंह/शैलेन्द्र सिंह)।

पीएचसी धनौंदा के अंतर्गत गांव  में शुक्रवार को पीएसएमएमए योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर एमडीएस डॉ. दीक्षा शर्मा डेंटल सर्जन विशेष रूप से उपस्थित रही। इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार के आदेशानुसार बेटी बचाओ सहेली कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर को दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर डॉ. दीक्षा द्वारा गर्भवती महिलाओं को बेटी बचाओ की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने कहा कि गिरते लिंगानुपात पर अंकुश लगाने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर व आशा वर्कर सहेली की भूमिका निभाएंगे जो सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करेंगे तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी चार्ट तैयार करेंगी।
इस शिविर में हेल्थ इंस्पेक्टर पवन कुमार भारद्वाज, एलएचवी रीटा, राजेश कुमार, नर्सिंग ऑफिसर अनीता यादव, ग्राम पंचायत ग्राम सरपंच बीनू देवी सरपंच प्रतिनिधि वीर सिंह, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सहित आंगनवाड़ी वर्कर वह समस्त आशा वर्कर उपस्थित थी।

#newsharyana

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top